बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को मिली धमकी, युवक फोन लगाकर धमका कर बोला देख लूंगा

ग्वालियर. शिवपुरी के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार भाजपा विधायक के बेटे दिनेश लोधी को फोन पर धमकाया गया है। चुनावी रंजिश पर एक युवक ने उसे फोन कर धमकाया है किवह उसे देख लेगा। घटना जलालपुर पुरानी छावनी की है।
सत दिन पूर्व 3 दिसम्बर की रात विधायक पुत्र ने भी एक सिकंदर यादव नामक युवक को धमकाया था। पुलिस ने विधायक पुत्र को मिली धमकी पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और साथ ही दोनों पक्षों से बाउंड ओवर भरवाये हैं और साथ ही चेतावनी दी है कि इसका उल्लघंन करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
क्या है पूरा मामला
शहर के पुरानी छावनी थाना में शनिवार रात पहुंचे पिछोर शिवपुरी से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शिकायत की है कि राजेन्द्र यादव ने उनको फोन लगाकर धमकाया है। उसने कहा है कि बहुत ज्यादा उत्साहित न हो तुझे तो मैं देख लूंगा। धमकी से संबंधित सीड़ी भी दिनेश लोधी ने पुलिस को सौंपी है। यहां बता दें कि 4 दिसंबर को राजेन्द्र लोधी के भाई सिकंदर लोधी ने विधायक पुत्र पर धमकाने का मामला दर्ज कराया था। उस समय दिनेश पर धमकाने का आरोप था। जिसमें बताया गया था कि 3 दिसंबर को मतगणना पूरी होने और प्रीतम के विधायक बनते ही दिनेश ने सिकंदर यादव को फोन कर यह कहा था कि अब पापा विधायक बन गए अब तुझे कौन बचाएगा।
पुलिस बोली
इस मामले में एएसपी अमृत मीणा ने बताया है कि दोनों पक्षों से बाउंड ओवर भरवाये हैं और साथ ही कहा है कि इसका उल्लघंन न करें वरना सख्त एक्शन लिया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *