रायपुर में BJP विधायक दल की बैठक शुरू
रायपुर. छत्तीसगढ का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक भी इस बैठक में मौजूद है। ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्वानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर सीएम के नाम को लेकर उनकी राय जानेंगे। सीएम को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा जनता कर रही है इंतजार आप भी इंतार करिए।

