समायरा रावत को मिला राष्ट्रीय रतन पुरस्कार

ग्वालियर: -नई दिल्ली में आयोजित 17th नेशनल अवार्ड सेरेमनी में समायरा रावत को राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह आयोजन वूमेंस एंपावरमेंट एंड अचीवर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था । उसमें ग्वालियर की समायरा रावत को राष्ट्रीय रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समायरा_रावत बहुमुखी प्रतिभा की धनी है । उन्होंने पूर्व में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के अलावा, बॉलीवुड विज्ञापनों, प्रिंट और रियलिटी शो में अभिनय किया है। पूर्व में समायरा नवभारत ज्ञानपीठ पुरस्कार, भारतीय कला रतन उत्कृष्टता पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय रूप कथा पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय कला गोल्डन अवार्ड एवम अन्य सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं ।
उन्होंने दिल्ली बुक्स ऑफ रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वह जिला स्तर की शतरंज चैंपियन (उपविजेता) भी हैं। समायरा रावत के पिता कर्नल पंकज रावत आर्मी में कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर घर के सभी सदस्य गौरान्वित हैं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *