पुलिस चैकिंग के गाडी रोकी तो बदमाश बोले जान से मार दूंगा, वदी खूंटी पर टंग जायेगी
ग्वालियर. एक काले रंग की स्कॉर्पियों में बदमाशों के आने की सूचना पर चेकिंग पॉइंट पर तैनात खडी पुलिस को बदमाशों के साथियों ने वदी खूंटी पर टंगवाने की धमकी दी है। पुलिस संदिग्ध स्कॉर्पियों तक पहुंचती उससे पहले ही एक अन्य स्कॉर्पियों कार में सवार युवक बीच में आ खड़े हुए। जिसका लाभ उठाकर पीछे गाड़ी में सवार सतीश नाम का बदमाश व उसके साथी भाग निकले। इसके बाद चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस जवानों ने सीनियर अधिकारियों को सूचना दी। तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन तब तक कार सवार हमलावर फरार हो गये।घटना गुरूवा-शुक्रवार की दरमियानी रात बड़ागांव हाइवे की है। पुलिस ने धमकाने वाले व भागने वाले कार सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज मकर लिया गया है।
क्या है घटनाक्रम
शहर के थाना मुरार पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या, लूट व डकैती जैसे संगीन मामलों में शामिल एक आरोपी सतीश सिंह अपने कुछ साथियों के साथ भिंड की ओर से ग्वालियर में आ रहा है। जिस पर मुरार थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह कुशवाह अपने साथियों आरक्षक सुनील लोधी, नरेश भोज और DIAL100 बड़ागांव को बुलवाया और पुलिस टीम के साथ बदमाश की तलाश में वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी बीच संदेही की कार बड़ागांव पुल के पास आती दिखाई दी तो पुलिस अलर्ट हो गई और कार रोकने के लिए इशारा किया तो कार सवारों ने चेकिंग पॉइंट से करीब 50 मीटर दूर ही अपना वाहन रोक लिया। पुलिस कर्मियों को धमकी दी कि अगर उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें गाड़ी से कुचल देगा।
पुलिस एक्शन ले पाती उससे पहले अन्य कार सवारों ने रोका रास्ता
अभी पुलिस कुछ एक्शन ले पाती उससे पहले ही अचानक एक अन्य स्कॉर्पियो कार में सवार युवकों ने अपनी गाड़ी बदमाश और पुलिस मोबाइल के बीच में लगा दी। कार में सवार राजेश यादव व कान्हा यादव ने अपना वाहन पुलिस मोबाइल के सामने अड़ा दिया। जिससे पुलिस सतीश का पीछा करने में असमर्थ हो गई और इसी बीच सतीश व उसके साथी अपना वाहन भगा ले गए।
वर्दी खूंटी पर टंगवा दूंगा
बदमाश का पीछा करने के लिये पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो कार में सवार कान्हा ने धमकी दी कि अगरा उनका रास्ता रोकने की कोशिश की तो जान से खत्म कर दूंगा और वर्दी खूंटी पर लटकी नजर आयेगी। जब पुलिस जवान ने उनकी रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उससे अभद्रता की। इस वक्त वहां अन्य कुछ वाहन एकत्रित हो गये। चेकिंग पॉइंट से थाने को सूचना दी गयी। पुलिस बल जब घटनास्थल जब तक पुलिस को धमकाकर अपने साथी को बचाकर भगाने वाले फरार हो गये। ़
पुलिस बोली
इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय ने बताया तीनों के ठिकानों पर दविश दी गयी लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया है यह तीनों बदमाश मोहनपुर, बड़ागांव और खुरैरी के बताये गये। इन तीनों बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित धमकाने, अभद्रता समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। फिलहाल पुलिस पार्टी इन बदमाशों की तलाश कर रही, जल्द ही इनको पकड़ लिया जायेगा।
