झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर आयकर की रेड, 100 करोड़ से ज्यादा नकदी मिली
झारखंड. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को एक और गारंटी दी है, उन्होंने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर की रेड और बरामद कई सौ करोड रुपए की नकदी से जुडा ट्वीट करते हुए लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुने। जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई लौटानी पडेगी और यह मोदी की गारंटी है। धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड लगातार तीसरे दिन जारी है ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस नेता के ठिकानों पर पडे इस छापे में अब तक 100 करोड से ज्यादा नकदी बरामद हो चुकी है। इतनी बडी संख्या में नकदी मिलने के कारण आयकर विभाग की टीम को मशीन से नोटों की गिनती करनी पड रही है।
200 करोड नकदी मिलने का भी दावा
आईटी रेड बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुडे ठिकानों पर पडी है। बौद्ध डिस्टिलरी राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिवार की कंपनी है। उनका परिवार शराब व्यवसाय से जुडा है। उनकी ओडिशा में कई शराब बनाने वाली फक्ट्रियां है। संयुक्त पारिवारिक सहयोग से यह कारोबार चलाता है। रिपोर्टस में 200 करोड नकदी मिलने का भी दावा किया जा रहा है। आयकर ने ओडिशा के बोलनगीर और संबलपुर में जबकि झारखंड में धीरज साहू के पैतृक आवास पर रेड डाली है।
कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार सब जानते हैं
झारखंड में रांची और लोहरदगा स्थित प्रतिष्ठानों में भी छापेमारी की जा रही है। नकदी मिलने की तस्वीरें भी सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि अलमीरा में बडी संख्या में 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी है। भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां छापेमारी के दौरान 200 करोड कैश की बरामदगी। कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार सब जानते है। लोगों को इस पर अपना गुस्सा भी जाहिर करना चाहिए।
