हजारों करोड़ का GST फ्रॉड, ज‍िससे सरकार को लगी चपत

नई दिल्ली. नोएडा पुलिस ने हजारों करोड रुपये के जीएसडी फ्रॉड का खुलासा किया है। पुलिस की तरफ से दावा किया गया कि पकडे गए आरोपी विदेश से रोजाना फर्जी कंपनियों में 80 लाख रुपये का बिजनेस दिखाकर जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लेते थे। इस मामले में 8 आरोपियों के बैंक अकाउंट में तीन करोड की रकम फ्रीज कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में चार आरोपियों को पकडा गया है। आरोपी पिछले चार साल से सरकार को हजारों करोड का चूना लगा चुके है। पुलिस पूछताछ में पकडे गए आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी कंपनियां बनाकर फेक ई-वे बिल के जरिये जमा कराए गए जीएसटी का रिफंड लेते थे।
अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
इससे पहले पुलिस ने जून में भी इस तरह के गिरोह का भंडाफोड किया था। जून में भी जीएसटी फ्रॉड के जरिये सरकार को हजारों करोड की चपत लगाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। इस मामले में भी आरोपियों ने हजारों फेक कंपनियों के नाम से फर्जी इनवॉयस काटकर जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया था। पुलिस इस मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया कि हाल में पकडे गए आरोपियों का तार पुराने गिरोह से जुडा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *