कृषि मंत्री के बेटे पर FIR

भोपाल. मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रशासन ने उनका मतगणना स्थल पर एंट्री करने वाला कार्ड भी निरस्त कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आरके दोगने ने शनिवार दोपहर को चुनाव आयोग से शिकायत की थी। सुदीप पर सोशल मीडिया ग्रुप पर भडकाऊ मैसेज करने का आरोप है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को वाट्सएप ग्रुप की कथित चैट का स्क्रीनशॉट भी सौंपा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *