काउंटिंग से एक दिन पहले कैलाश विजयवर्गीय बोले, MP का CM हाईकमान तय करेगा

इंदौर. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले 2 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह दिल्ली में बैठे हमारे नेता तय करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रति हाईकमान की नाराजगी के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को इतनी फुर्सत नहीं है कि वह नाराजगी के लिए समय दे। हमारे यहां इंटरनल डेमोक्रेसी है। वहां विधायक दल की बैठक होगी। फिर नाम तय होगा। उसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड उस पर मुहर लगाएगा। बीजेपी का कोई कार्यकर्ता ही सीएम बनेगा।

कैलाश विजयवर्गीय इस बार इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। - Dainik Bhaskar
विजयवर्गीय ने यह दावा भी किया कि जमीन पर जो सर्वेक्षण हुए हैं, उनमें साफ तौर पर कहा गया है कि भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। हमने विकास किया है, इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है। हमें फिर से सरकार में ला रही है। मैं दो महीने के अंदर 103 सीटों पर गया हूं, इसलिए दावे से कह रहा हूं कि हम लोग सरकार बनाएंगे। हमारी 150 से ऊपर सीटें आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *