डॉ अशोक अवस्थी ने विशेष पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा का कार्यभार संभाला
भोपाल, भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष-1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ अशोक अवस्थी ने शुक्रवार को विशेष पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले शिकायत/मानव अधिकार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ थे।
डॉ अशोक अवस्थी की पहली पोस्टिंग सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में जबलपुर में हुई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, ग्वालियर एवं जबलपुर रहे। बालाघाट, कटनी, दमोह तथा रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें, प्रशिक्षण, एसटीएफ, शिकायत/मानव अधिकार व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृहमंत्री के दायित्व का निर्वहन भी किया है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय एवं लोकायुक्त भी रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक विसबल पुलिस मुख्यालय, एससीआरबी, छिंदवाड़ा रेंज, नाराकोटिक्स इंदौर व भोपाल रेंज के रूप में भी पदस्थ रहे हैं।
