मतगणना केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कैलकुलेटर, पासधारकों को ही मिलेगा प्रवेश

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कडे प्रबंध रहेंगे। मतगणना में लगे कर्मचारियों को छोडकर कोई भी व्यक्ति कैलकुलेटर लेकर मतगणना केंद्र पर नहीं जा सकेगा। मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित रहेगा। मात्र पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू और मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरूवार को प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉफ्रेसिंग में यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुडी सभी सूचनाएं प्रेक्षकों, राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, मीडिया और जनसामान्य को देते रहें जिससे किसी भी प्रकार की असत्य या भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न हों। उपनिर्वाचन आयुक्त ने कहा कि डाक मत पत्रों की गिनती की पूरी प्रक्रिया में सभी मापदंडों का पालन करें। इनकी गिनती शुरू करने के आधा घंटा बाद ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ की जाए। मतगणना केंद्र में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। अनुपम राजन ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि राजनीतिक दलों को भी मतगणना की प्रक्रिया के बारे में बताएं साथ ही ईवीएम की सुरक्षा कडाई से हो और बिजली की व्यवस्था सुचारू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *