ग्वालियर आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम और नरोत्तम मिश्रा मां पीताम्बरा माई के दर्शन और करेंगे अनुष्ठान
ग्वालियर. शुक्रवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराजसिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे यह फ्लाइट के जरिये ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे हैं और वहां से सड़क मार्ग से ग्वालियर से होते हुए दतिया के लिये रवाना हुए हैं। दतिया में यह पीताम्बरा माई के दरबार में अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके बाद रात को लौटकर ग्वालियर में विश्राम करने के बाद शनिवार को नयी दिल्ली के लिये जायेंगे।

एयरपोर्ट पर किया पौधारोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भारत सिंह कुशवाह एक साथ पौधारोपण किया है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आगवानी कर दतिया के लिये रवाना हो गये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी और भाजपा कार्यकर्त्ता सहित अन्य मौजूद रहें।
प्रचंड जीत के लिये करेंगे अनुष्ठान
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसम्बर रविवार की सुबह 8 से बजे प्रारंभ होने जा रही है। अभी से सिर्फ 48 घंटे ही मतगणना और प्रदेश में सरकार की स्थिति साफ होने के लिये बचे हैं। ऐसे में शुक्रवार को अचानक बने कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से इन सभी का दतिया जाने का कार्यक्रम पता चला है। एयरपोर्ट से होटल जायेंगे जहां से शाम 4 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ सड़क मार्ग से दतिया के लिये रवाना होंगे। वहां शक्ति पीठ पीताम्बरा माई के दर्शन कर अनुष्ठान में शामिल होंगे। प्रदेश में प्रचंड जीत के लिये अनुष्ठान किया जा रहा है।
