रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी, रेलवे ने रद्द की 48 ट्रेनेंं
रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में राजनांदगांव और कन्हान रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन का काम किया जा रहा है। इसके तहत कन्हान स्टेशन में 2 दिसंबर से 14 दिसंबर तक नान इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। रेलवे ने इसकी वजह से 48 एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। रद्द ट्रेनों में लोकल, मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस शामिल है।
