दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक
नई दिल्ली. दिसंबर महीने में अलग-अलग राज्यों को मिलकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसी दौरान 6 दिन की बैंक हड़ताल भी प्रस्तावित है। अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी। सलाह दी जाती है कि दिसंबर महीने में बैंक से जुड़े अपने जरूरी कामों की प्लानिंग बनाने से पहले अपने राज्य में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में दिसंबर की बैंक छुट्टियों की सूची प्रकाशित की है।
