मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण शनिवार को, 800 कर्मचारी सीखेंगे काउंटिंग की बारीकियां

भोपाल. जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसंबर को जिला जेल में सुबह 8:00 बजे से की जाएगी। इसके लिए लगभग 800 कर्मचारियों को पहले चरण में प्रशिक्षण दिया गया है। अब उनको अंतिम प्रशिक्षण शनिवार यानी दो दिसंबर को दिया जाएगा। अंतिम प्रशिक्षण में कर्मचारियों को डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया क्या रहेगी, ईवीएम से वोटों की गिनती कैसे की जाएगी सहित मतगणना से जुड़े हर बिंदु की जानकारी बारीकी से दी जाएगी। जिससे मतगणना के दौरान कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बता दें कि सुबह आठ बजे से जिला जेल में पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।
आज होना था प्रशिक्षण, इसलिए तय किया शनिवार
मतगणना का प्रशिक्षण कर्मचारियों को आज गुरुवार को ही दिया जाना था, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए अब यह दो दिसंबर को किया गया है । इसकी वजह यह है कि यदि आज प्रशिक्षण दे देते तो फिर कर्मचारियों को पहचान पत्र के लिए दोबारा से बुलाना पड़ता। इसलिए उसी दिन प्रशिक्षण के साथ ही उनको पहचान पत्र भी वितरित कर दिए जाएंगे। जिससे वह बिना किसी परेशानी के स्ट्रांग रूम में पहुंच सकें।
विधानसभा क्षेत्रवार दिया जाएगा प्रशिक्षण
मतगणना का प्रशिक्षण एमबीएम कालेज में दोपहर 12 से तीन बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को पहले से विधानसभाएं अलाट कर दी जाएंगी। इसलिए वह विधानसभावार बनाए गए रूम में ही बैठेंगे। यानी बैरसिया, भोपाल उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य और गोविंदपुरा, हुजूर विधानसभा के लिए अलग-अलग रूम रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *