ग्वालियर फोर्ट से कूदी युवती, गंभीर घायल
ग्वालियर. किले से कूदकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवती घोसीपुरा इलाके की रहने वाली है। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे उसने ग्वालियर फोर्ट पर लाइट एंड साउंड स्पॉट के पास छलांग लगाई। पुलिस पता लगा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
यह है पूरा मामला
बता दें कि ग्वालियर थाना क्षेत्र में आने वाले सेवा नगर स्थित किले की लाइट एंड साउंड की दीवार से जनक ताल के पास रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा स्वाति अग्रवाल ने गुरुवार सुबह 11.30 बजे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। किले की दीवार से छलांग लगाने के बाद छात्रा के किले की तलहटी में बनी 80 मीटर झाड़ियों में फंस गई। जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन इस घटना के दौरान छात्रा घायल हो गई जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आई है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाने का बल मौके पर जा पहुंचा जहां उन्होंने रेस्क्यू कर छात्रा की जान बचाते हुए उसे जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। छात्रा को काफी शरीर पर चोट भी आई हैं लेकिन वह फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
