मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को लुटेरों ने बनाया अपना शिकार, लूटा मंगल सूत्र हो गये फरार, धक्का जोर से मार गिरी महिला
ग्वालियर. दो बाइक सवारों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का झपट्टा मार कर मंगल सूत्र लेकर फरार हो गये। यह घटना बुधवार की सुबह 6.12 बजे डीडीनगर स्थित सिंधिया स्टैच्यू के पास की है। बदमाशों ने इतनी जोर से धक्का मार कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसके बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक कोई मदद के लिये आता तब तक बाइक सवार रफ्तार के साथ घटनास्थल से फरार हो गये। लूट की खबर मिले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक स्पॉट पर बाइक सवार 2 लुटेरे फुटेज में दिखाई दिये। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
शहर के महाराजपुरा स्थित पटरी रोड निवासी 53 वर्षीय रामकुमारी शिवहरे पत्नी गोला प्रसाद शिवहरे बुधवार सुबह करीब 5.45 बजे घर से वॉक करने के लिए निकली थीं। अभी वॉक करते हुए वह सिंधिया स्टैच्यू के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास से गुजरे। जब बदमाश पास से गुजरे तो रामकुमारी को जरा भी अहसास नहीं हुआ कि यह कोई वारदात कर सकते हैं। बाइक सवार कुछ आगे जाने के बाद फिर महिला की तरफ लौटकर आए और पास आते ही तेज झपट्टा मारा और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। बदमाशों का धक्का इतना तेज था कि महिला गिर पड़ी। किसी तरह रामकुमारी ने खुद को संभाला और बाइक सवारों के पीछे दौड़ लगाते हुए शोर मचाया, लेकिन सुबह का समय होने के चलते वहां पर कम ही लोग थे। जब तक कोई बदमाशों के पीछे जाता बाइक सवार स्पीड बढ़ाकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सीसीटीवी में दिखाई दिये बदमाश
पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तो एक स्पॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को बाइक सवार दो बदमाश दिखाई दिये। बाइक सवार सड़क पर तेजी ने निकलते दिखाई दे रहे है। बाइक सवार पर पीछे बैठा बदमाश लाल रंग की शर्ट पहलने हुए था। फुटेल काफी दूर का मिला है इसलिये साफ नहीं है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
पुलिस बोली
इस मामले में महाराजपुरा थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक श्यामसुन्दर सिंह ने बताया कि सुबह की मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला पर झपट्टा मारकर बाइक सवार 2 बदमाश मंगलसूत्र लूटकर ले गये हैं। एक स्पॉट पर सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
