गुरुवार को जारी होंगे MP के एग्जिट पोल
भोपाल. मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरूवार को जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान, छत्तीसगढ, तेलंगाना और मिजोरम के भी एग्जिट पोल जारी होंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को ही मतदान हो गया था लेकिन राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होना शेष था। ऐसे में चुनाव आयोग ने 7 नवंबर से 3 नवंबर शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी थी। वहीं गुरूवार को तेलंगाना में मतदान के साथ पांचों राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी जिसके बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल जारी होंगे।
ऐसी है मध्य प्रदेश विधानसभा की स्थिति
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा 127 सीटों पर काबिज है। कांग्रेस के 97 विधायक है। वहीं 2 बसपा, 1 सपा और 4 निर्दलीय विधायक है।
प्रदेश में भाजपा सरकार
पिछले चुनाव में कांग्रेस सबसे बडा दल बनकर उभरी थी और कमल नाथ के नेतृत्व में सरकार बनी लेकिन यह सरकार महज 15 माह तक ही चल सकी और भाजपा दोबारा सत्ता में लौटी जिसके बाद शिवराज सिंह चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
