जापान में अमेरिकी मिलिट्री प्लेन क्रैश
नई दिल्ली. अमेरिकी मिलिट्री का एक विमान बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के पास क्रैश होकर समुद्र में गिर गया। इसके इंजन में आग लगने के कारण हादसा हुआ। विमान में 8 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार मछुआरों ने समुद्र किनारे एक शख्स को रेस्क्यू किया है। हालांकि उसकी हालत की जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार याकुशिमा द्वीप के पास सीवी-22 ऑस्प्रे विमान का मलबा भी मिला है।

