राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे,टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम से जुड़े रहेंगे
नई दिल्ली. राहुल द्रविड टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे। बीसीसीआई ने उनका कार्यकाल बढा दिया है। बोर्ड ने बुधवार 29 नवंबर को इसका ऐलान किया है। वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही द्रविड का 2 साल का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद बोर्ड और द्रविड की बातचीत हुई और यह तय हुआ कि द्रविड कम से कम टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम से जुडे रहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिकी की मेजबानी में होना है।
साउथ अफ्रीका दौरे पर भी जाएंगे द्रविड
टीम इंडिया 10 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 के बीच तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर होगी। बोर्ड ने कहा है कि द्रविड इस असाइनमेंट के दौरान टीम के साथ होंगे। पहले माना जा रहा था कि द्रविड अपना कार्यकाल आगे जारी नहीं रखना चाहते है और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को कोच बनाकर भेजा जा सकता है।
