मिशन पिंक हेल्थ ग्वालियर की जागरूकता रैली
ग्वालियर -मिशन पिंक हेल्थ द्वारा महिलाओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ सशक्त कदम उठाने का संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया यह रैली कंपू से स्पोर्ट्स अकादमी तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्र छात्राओं ने भाग लिया, इस अवसर पर मिशन पिंक हेल्थ मध्य प्रदेश की चेयर पर्सन डॉ प्रियम्वदा भसीन ने कहाकि “महिलाओं को उन पर होने वाली हिंसा और शोषण के प्रति त्वरित विरोध जताना चाहिए जिससे दोषी को सजा मिले और इस प्रकार की घटनाएं दोहराई ना जाएं और समाज में उनकी जागरूकता दर्ज हो। इस अवसर पर मिशन पिंक हेल्थ की चेयर पर्सन डॉ वीना प्रधान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रही।
