भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हटी, सुप्रीम कोर्ट ने HC का आदेश पलटा

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय महासंघ के चुनाव पर हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के स्टे का फैसला पलट दिया है। हाईकोर्ट ने 12 अगस्त को हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन की याचिका पर स्टे लगाया था। उसके बाद समय पर चुनाव न होने के कारण यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ को सस्पेंड कर दिया था। तब भारतीय कुश्ती महासंघ सस्पेंड है।

संजय सिंह और अनीता श्योराण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। - Dainik Bhaskar
अध्यक्ष पद पर संजय और श्योराण का मुकाबला
स्टे से पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी था। अध्यक्ष पद के लिए 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन अनीता श्योराणा और संजय सिंह मैदान में थे। संजय सिंह बृजभूषण के करीबी है जबकि अनीता श्योराणा महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण के खिलाफ गवाह भी है। भिवानी की रहने वाली अनीता श्योराणा 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में अकेली महिला उम्मीदवार थीं। माना जा रहा है कि उन्हें खेल मंत्रालय और बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों का समर्थन मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *