महिला का 2 बाइक सवारों ने लूटा, पुलिस ने पकड़े 2 लुटेरे

ग्वालियर. एक प्रायवेट अस्पताल की कर्मचारी पर झपट्टा मारकर बाइक सवार 2 बदमाश मोबाइल लूट कर ले गये हैं। घटना एक दिन पहले नारायण बिहार कॉलोनी गोला का मंदिर इलाके की है। घटना के बाद महिला की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये हैं।
प्ुलिस को कुछ स्पॉट से लुटेरों के फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर उनकी पहचान कर पुलिस ने रात को ही मोटरसाईकिल सवार 2 बदमाश पकड़े हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इनसे शहर की अन्य घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है।
क्या है पूरा मामला
शहर के हजीरा न्यू रेशम मिल आशा बेकरी के पास रहने वाली 25 वर्षीय पिंकी पत्नी विनीत शर्मा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कर्मचारी हैं। एक दिन पहले सोमवार को वह किसी काम से गोला का मंदिर इलाके में जा रही थी। बिरला नगर पुल पहुंचने के बाद वह नारायण विहार के पास पहुंची, तभी उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया। वह कॉल रिसीव कर रही थी कि तभी पीछे से अपाचे बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मार कर उसका मोबाइल लूट ले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवारों को सुराग मिला है।
2 संदेही पकड़े तो निकले लुटेरे
प्ुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास से मिले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को मुखबिर के बीच दौड़ाया तो पता लगा कि बाइक सवार बदमाश ग्वालियर के ही है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर 2 संदेही पकड़े हैं। जिनकी तलाश लेने पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। लुटेरों की पहचान हरेन्द्र पुत्र करण लोधी, सौरभ पुत्र तहसीलदार सिंह लोधी के रूप में हुई है।
शहर की घटनाओं का खुलासा
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि पकड़े गये लुटेरों से शहर की अन्य मोबाइल झपट्टामारी का खुलासा हो सकता है। इसलिये उनसे पूछताछ कर पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *