Uttarkashi Tunnel Rescue Update-आप जरूर बाहर आयेंगे, 360 घंटे से टनल में फंसे हैं 41 मजदूर से प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने की बात
उत्तरकाशी. सिल्क्यारा सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन का 16वां दिन है और खबर आ रही है कि मौसम विभाग ने उत्तरांखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी सहित कई ठिकानों वर्षा के आसार है और ऊपरी इलाकों में बर्फवारी होने की संभावना है। वर्षा से ऑपरेशन में परेशानी आ सकती है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना ने कमान संभाल ली है। उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार अपडेट जारी होते रहेंगे।
लगातार मिलेंगे अपडेट
पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने आज टनल में फंसे मजदूरों से बातचीत की है। पीके मिश्रा ने मजदूरों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं हैं। हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज जरूर बाहर निकलेंगे। माइक्रो टनलिंग एक्सपर्ट क्रिस कूपर ने बताया है कि वर्टिकल खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। खुदाई 30 मीटर तक की खुदाई हो चुकी है। सुरंग में मजदूरों तक पहुंचने के लिये लगभग 86 मीटर खोदना होगा। अभी 56 मीटर खुदाई करने की जरूरत हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा उत्तरकाशी में टनल वाली साइट पर पहुंच गये हैं। वह अधिकारियों से मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल्ड रिपोर्ट लेंगे।
