विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसम्बर को करना होगा इंतजार, इसकी वजह है
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार यू ंतो 3 दिसम्बर को खत्म हो जायेगा। लेकिन परिणाम पूरी तरह से क्लीयर होने में इस बार समय लगने वाला है। यानी पूरे नतीजों का इंतजार इस बार लम्बा होने वाला है। जिसकी वजह भी सामने आ गयी है। निर्वाचन आयोग ने कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी है, जबकि सभी जिलों में मतगणना की तैयारियां भी शुरू हो गयी है।
इस कारण से होगी देरी
दरअसल, इस बार नतीजे पूरी तरह से क्लीयर होने में देरी होगी। जबकि शुरूआती रूझान भी 9 बजे तक आ पायेगा। इन नतीजों के लेट होने के कारण पोस्टल बैलेट है। क्योंकि निर्वाचन आयोग ने इस बार केवल अधिकारी और कर्मचारियों के लिये ही नहीं बल्कि वृद्ध और दिव्यांगों के लिये भी पोस्ट बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई थी। जिससे इस बार पोस्टल बैलेट की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में जब पोस्टर बैलेट की गणना पूरी हो जायेगी और उसके बाद ही ईवीएम मशीनों की गणना शुरू होगी।
