बीजेपी-कांग्रेस बना रही भितरघातियों की कुंडली, 3 दिसंबर को नतीजों के बाद होगा एक्शन

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब 6 दिन बचे है। 3 दिसंबर को काउंटिंग होनी है। चूंकि इस चुनाव में 2018 के मुकाबले करीब डेढ प्रतिशत वोटिंग ही बढी है। ऐसे में प्रदेश में अगली सरकार किस की बनेगी इसे लेकर कोई पुख्ता दावा नहीं कर पा रहा है।
सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस हार-जीत को लेकर गुणा-भाग में जुटे है साथ ही भितरघातियों की कुंडली भी तैयार की जा रही है जिन्होंने इस चुनाव में दोनों दलों के समीकरण बिगाडने का काम किया है। इस चुनाव में दोनों दलों को बागियों से ज्यादा भितरघात से ज्यादा नुकसान हुआ है। हालांकि दोनों ही दल ये बताने से बचते नजर आए है कि उनके पास ऐसी कितनी शिकायतें आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *