पूर्व विधायक के भतीजे ने और फेसबुक फ्रेंड ने बालिका के साथ किया गैंगरेप, बेहोश होने तक पीटते रहे, 2 गिरफ्तार

ग्वालियर. बैंक से काम खत्म घर वापिस लौट रही एक किशोरी को फेसबुक फ्रेंड स्कॉर्पिया से अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया और साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात अंजाम दे डाला। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा वह उसे जब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गयी। यह घटना मोतीझील ताल के पास 21 नवम्बर की शाम शाम 5.30 बजे की है।
घटना का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर गैंगरेप समेत 376(1) 376 क्ए 377, 323, 294,506 धाराओं में एफआईआर दर्ज 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इसके अलावा एससीएसटी और पाक्सो एक्ट में दर्ज कर लिया गया है वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश कर रहीं है। इस प्रकरण में सीएसपी नागेन्द्र सिकरबार जांच कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के स्टोन पार्क के पास रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर मुरैना में रहने वाले रामू कुशवाहा से हुई थी और कुछ दिनों बाद ही उनके बीच मोबाइल पर काफी लंबी-लंबी चैटिंग व अन्य वार्तालाप होने लगा था। 5 दिन पहले 21 नवंबर बुधवार को शाम 5.30 बजे वह किसी काम के लिए बैंक आई हुई थी और बैंक का काम खत्म कर घर वापस जा रही थी कि तभी रामू का कॉल उसके मोबाइल पर आया और उससे पूछा कि वह अभी कहां पर है तो उसने बता दिया कि वह मोतीझील पर है। इस पर उसने उसे रूकने की बोला तो वह रूककर उसका इंतजार करने लगी। तभी रामू सफेद स्कॉर्पियो से आया और उसे स्कॉर्पियो में बिठा लिया। कार में रामू के साथ ही ड्राइवर व पूर्व विधायक अजब सिंह का भतीजा सरविन्द व छोटे खान पहले से ही बैठे हुए थे। इसके बाद वह उसे मोतीझील पर ही एकांत स्थान पर ले गए। और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद किसी तरह किशोरी थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी रामू और सरविन्द कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटे खान अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बेरहमी की हदें पार
आपको बता दें कि यहां पर पहुंचते ही रामू ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जबकि सरबिंद और छोटे खान ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
विरोध करने पर बेहोश होने तक की बेरहमी से पिटाई
जब पीडि़ता ने बदमाशों से इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दियां, मारपीट की चलते की चोरी वहीं बेहोश हो गयी। लेकिन बदमाश इतने बेरहम थे कि उसे होश में लाये और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर मोतीझील इलाके में छोड़कर भाग गये।
ग्वालियर पुरानी छावनी थाना

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *