मशीनें Fail, अब रैट माइनर्स के सहारे 41 मजदूरों की जिंदगी, चूहों की तरह से खोदेंगे सुरंग, बाहर निकालेंगे 41 मजदूर

उत्तरकाशी. सिल्क्यारा सुरंग के अन्दर फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिये कई स्तरों पर कोशिशें जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई तरह की बाधायें भी सामने आ रही है। अब सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग भी शुरू हो चुकी है और लगभगब 30 मीटर से ज्यादा की खुदाई पूरी कर ली गयी है। वहीं, 48 मीटर होरिजेंटल ड्रिलिंग के दौरान जो ऑगर मशीन सुरंग के अन्दर डाली गयी पाईप में फंस गयी थी उसे प्लाज्मा कटर से काटकर पूरी तरह से बाहर निकाला जा चुका है।
अभी इस ड्रिलिंग में 48 मीटर से आगे की खुदाई मैनुअली की जायेगी। इसके लिये 6 ‘‘रैट माइनर्स’’ की एक टीम को सिल्क्यारा बुलाया गया है। रेट माइनर्स से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि माइनर्स बारी-बारी से रेस्क्यू के लिये बनाई गयी पाइपलाइन के अंदर छोटा सा फावड़ा लेकर अन्दर जायेंगे और छोटी ट्रॉली में एक बार में 6-7 किलो मलबा लादकर बाहर निकालेंगे। इस बीच रेट मायनर्स के पास ऑक्सीजन मास्क, आंखों की सुरक्षा के लिये विशेष चश्मा और पाइपलाइन के अंदर एयर सर्कुलेशन के लिये ब्लोअर मौजूद होगा।
क्या होते हैं रेट माइनर्स और कैसें करेंगे काम
रैट माइनिंग को आम बोलचाल की भाषा में समझे ंतो ‘‘चूहों की तरह खुदाई करना’’ कह सकते हैं। जब जगह बहुत संकरी होती है, बड़ी मशीनें या ड्रिलिंग का अन्य उपकरण ले जाना संभव नहीं होता तो रैट माइनिंग का सहारा लिया जाता है। इसमें इंसान हाथों से खुदाई करते हैं। चूंकि कम जगह में इंसान धीरे-धीरे खुदाई करता है। इसलिये इसे रैट माइनिंग का नाम दिया गया है। कोयला उत्खनन में इसका उपयोग किया जाता है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां अवैध खनन होता है। मशीनों और अन्य उपकरणों की मौजूदगी से लोगों और प्रशासन की नजर आसानी से पड़ सकती है। इसलिये चोरी-छिपे इंसानों से कोयले की छोटी-छोटी खदानों में रैट माइनिंग कराई जाती है ताकि किसी को भनक न लगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *