कैंसर पहाडि़या पर मिला ऑटो चालक की शव, जेब में मिले आधार कार्ड हुई पहचान

ग्वालियर. सड़क किनारे एक ऑटो चालक की संदिग्ध व्यक्ति काशव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सड़क पर शव पड़े होने की खबर रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाडि़या पर शनिवार की देर रात की है। घटना की खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जब शव की जांच पड़ताल की तो मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मोबाइल और 500 नगद मिले हैं। जब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान रईस खान निवासी खचांजी बाबा की दरगाह के पास रहने वाले के रूप में हुई है। मृतक के सिर में गहरी चोटों के निशान मिले हैं। जिससे लग रहा है कि उसकी पत्थर मारकर हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
शनिवार रविवार दरमियानी रात 2 बजे गस्त के दौरान कंपू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव लहू-लुहान हालत में कैंसरपहाड़ी स्थित सिम्स हॉस्पिटल के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पहुंचा था जहां शव जांच पड़ताल में मृतक की जेब से आधार कार्ड मोबाइल और 500 रूपए का नोट मिला था। आधार कार्ड से मृतक की पहचान 50 वर्षीय रईस खान निवासी जनकगंज थाना क्षेत्र के हारकोटा सीर का रहने वाला था। और वर्तमान में वह खजांची बाबा की दरगाह के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। मोबाइल में मिले नंबर से मृतक के परिजन को सूचना दे दी थी। परिजन ने बताया है कि मृतक हरकोटा सीर में रहता था लेकिन कुछ दिन पहले ही खजांची बाबा की दरगाह के पास कमरा किराए पर लिया था। बीती रात भी वह परिजन से किराए के कमरे पर जाने की कहकर निकला था। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्धों की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया है कि रईस खान ड्रायवर करता था और साथ ही रईस जुआ खेलने का भी आदी था और एक दिन पहले ही वह 20 हजार रूपये जुए में जीता था। शनिवार का ेवह किराये के कमरे पर जाने की कहकर निकला था। लेकिन वहां नहीं पहुंचा, परिजनों ने पुलिस को कुछ संदेहियों के नाम बताये हैं। जिनके साथ वह अक्सर रहता था और जुआ खेलता था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की खोजबीन भी शुरू कर दी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *