चीन में रहस्यमयी बीमारी, भारत में एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली. चीन की रहस्यमयी बीमारी पर भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पब्लिक हेल्थ सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा गया है साथ ही किसी बडी बीमारी के फैलने को लेकर अस्पतालों में तैयारी करने को कहा है। एडवाइजरी के अनुसार अस्पतालों में स्टाफ, बेड, जरूरी दवाएं, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, पीपीई किट, टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने निर्देश में कहा कि अस्पतालों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर्स सही काम रहे हों साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए इंफेक्शन कंट्रोल प्रोटोकॉल की समीक्षा करनी चाहिए।
रहस्यमयी बीमारी पर हमारी नजर- हेल्थ मिनिस्ट्री
24 नवंबर को हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया था कि वो चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी पर नजर रख रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि चीन में बच्चों में एच9एन2 मामलों और सांस से जुडी बीमारी के फैलने की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *