शमी ने एक्सीडेंट में घायलों की मदद की

नैनीताल. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नैनीताल में हुए कार एक्सीडेंट में घायलों की मदद की। शमी ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वे बहुत भाग्यशाली है कि भगवान ने उन्हें दूसरी जिंदग दी। उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाडी सडक से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

नैनीताल के पास एक पहाड़ी सड़क से कार नीचे गिर गई। क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत कई लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। - Dainik Bhaskar
वीडियो में शमी घायल लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे है। उनके आस-पास कई लोग मौजूद है। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लाइक कर चुके है। शमी के पोस्ट के बाद लोग उनकी तारीफ भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा पिच पर इंडियन टीम को बचाया और यहां इंडियन सिटीजन को बचाया। वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा एक ही दिल है शमी भाई कितनी बार जितोगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *