ISOCON में ईएनटी डॉ. राहुल अग्रवाल ने 1000 ईएनटी सर्जनों के बीच दिया व्याख्यान में किया गया सम्मानित
ग्वालियर. इंडियान सोसायटी ऑफ ओटोलॉजी कॉफ्रेंस (ISOCON) में आयोजित 4 दिवसीय कॉफ्रेंस में 1000 से अधिक ENT सर्जनों के बीच व्याख्यान दिया और इसके ENT डॉ. राहुल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। ‘एडवांस्ड माइक्रोस्कोपिक कान और चेहरे की नस के ऑपरेशन” पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में लगभग 1000 से अधिक ENT सर्जनों ने देश और विदेश से भाग लिया।
डॉ. राहुल अग्रवाल के इस महत्वपूर्ण योगदान ने इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन में अत्यधिक मूल्य जोड़ा, जिससे ओटोलॉजी के क्षेत्र को आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। डॉ. राहुल अग्रवाल ने आयोजकों को धन्यवाद अर्पित किया जिस से ज्ञान के आदान-प्रदान और अनुभव साझा करने के लिए एक मंच प्रदान हुआ। वरिष्ठ ENT और कॉक्लियर इंप्लांट सर्जन, डॉ. राहुल अग्रवाल, अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, माधव नगर ग्वालियर को ISOCON (इंडियन सोसाइटी ऑफ ओटोलॉजी कॉन्फ्रेंस) जो जेडब्ल्यू मैरियट, पुणे में 24 से 27 नवंबर को आयोजित हुई, उसमे सम्मानित किया गया।
