ड्रग डिपार्टमेंट ने 5 जगहों पर मारा छापा, कॉस्मेटिक के नाम पर मिला ये

रायपुर. बता दें कि यहां पर ड्रग डिपार्टमेंट ने 5 जगहों पर दबिश दी है। नयापारा इलाके के दो डूमरतराई में दो और एक अभनपुर इलाके के दुकान में दबिश दी गई है। जिन दुकानों में ड्रग डिपार्टमेंट ने दबिश दी उनके दुकानों पर एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरिया क्रीम मिली है साथ ही कॉस्मेटिक के नाम पर अवैध रूप से दवाई बेची जा रही थी।
इन जगहों पर दी गई दबिश
रायपुर में ड्रग डिपार्टमेंट ने 5 जगहों पर दबिश दी। इसमें डूमरतराई के शिव शंकर स्टोर और ब्यूटी सेंटर पर छापा मारा। इसमें नयापारा इलाके के दो डूमरतराई में दो और एक अभनपुर इलाके में छापा मारा गया गया। इसमें नयापारा के अग्रवाल स्टोर और बंजारी चौक स्थित जागनमल अशोक कुमार की दुकान पर छापा मारा है। छापे को लेकर कहा जा रहा है कि ये लोग कॉस्मेटिक्स के नाम पर अवैध रूप से दवा बेच रहे थे। छापे के दौरान डिपार्टमेंट को लाखों की दवाइयां मिली है। छापे के बाद असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर बसंत कुमार कौशिक ने बताया कि बिना लाइसेंस के दवाई इन्हें कहां से मिली ये जांच का विषय है। हम तहत तक जाएंगे और कोर्ट के सुपुर्द करेंगे। बता दें कि इस केस में कम से कम 10 साल की सजा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *