आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा, न्यायालय ने 3 आरोपियों में से 2 दोषी मानते 4-4 साल की सजा, एक बरी

ग्वालियर. व्यापमं ने वर्ष 2012 में आरक्षक भर्ती परीक्षा कराई गयी थी। जिस पर बाद में कई सवाल खड़े हुए थे। यह फर्जीवाडा सामने आने के बाद अनेक आरोपी बनाये गये थे। इनमें से 3 आरोपियों के खिलाफ मामला सीबीआई न्यायालय में लंबित था। शुक्रवार को तीनों मामलों में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। 2 आरोपियों को न्यायालय ने साक्ष्य के आधार पर 4’4 वर्ष की सजा सुनाई है। जबकि एक आरोपी को साक्ष्य के अभवा में बरी कर दिया गया है।
क्या है मामला
ध्य प्रदेश पिछले कुछ सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के लिए बदनाम है। चाहें वह व्यापमं का मेडिकल भर्ती फर्जी वाड़ा हो या आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा है। हाल ही में पटवारी भर्ती पर भी तलवार लटकी हुई है। इसी सिलसिले में ग्वलियर में शुक्रवार को CBI कोर्ट से बड़ा फैसला सामने आया है। यह फैसला साल 2012 में हुई आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा का है। व्यापमं ने साल 2012 में आरक्षक भर्ती परीक्षा कराई थी। परीक्षा के बाद एक के बाद एक फर्जीवाड़े के सबूत मिले थे। जिसके बाद पूरा मामला न्यायालय में चला था। इस मामले में CBI ने भी जांच की थी और कुछ केस CBI कोर्ट में भी विचाराधीन थे। ऐसे ही तीन मामलों में शुक्रवार को सुनवाई हुई है। जिसमें आरोपी 34 वर्षीय मुनीम खान पुत्र वशीर खान निवासी इटौली मथुरा यूपी, 31 वर्षीय सतेन्द्र जाट पुत्र जगमन जाट निवासी दीपपुरम कॉलोनी औरंगाबाद मथुरा यूपी को धोखाधड़ी व षड़यंत्र में आरोपी मानते ही चार-चार की सजा और एक-एक हजार का जुर्माना लगाया है।
साक्ष्य के अभाव में बरी
वर्ष 2012 आरक्षक भर्ती परीक्षा में आरोपी 38 वर्षीय लाल मोहम्मद उर्फ हट्टू पुत्र वशीर खान निवासी इटौली मथुरा उत्तरप्रदेश को साक्ष्य के आधार पर सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *