शहीद कैप्टन की मां बोली मंत्री से प्रदर्शनी मत लगाओ, चेक देने पहुंचे थे मंत्री

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ पहुंचे लोग शहीद शुभम की मां को चेक देते हुए तस्वीर खिंचवाने लगे। - Dainik Bhaskar

राजौरी. जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए 5 सैनिकों की पार्थिव देह को आज उनके घर पहुंचने लगी है। इस दौरान उनके परिवारों के बीच से कुछ मार्मिक तस्वीरें और किस्से सामने आये है। शुक्रवार को आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता के घर उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय पहुंचे। उनकी मां को 50 लाख रूपये की सरकारी मदद देते हुए उपाध्याय फोटो खिंचवाने लगे। इस पर कैप्टन की मां ने बिलखते हुए कहा-मेरी प्रदर्शनी मत लगाओ। मुझे मेरा बेटा वापिस ला दो।
उधर, अलीगढ़ के पैराट्रूपर सचिन लौर की 8 दिसम्बर की को शादी होना तय थी। बारात मथुरा जानी और परिवार में इसकी तैयारियां चल रही थी। जम्मू कश्मीर के हवलदान माजिद के भाई भी सेना में थे और वह भी 6 वर्ष पहले शहीद हो चुके हैं। राजौरी में धर्मसाल के बाजीमल में 22-23 नवम्बर को हुई मुठभेड में सेना के 2 अधिकारी सहित 5 जवान शहीद हो गये थे। शुक्रवार को इन्हें राजौरी के आर्मी जनरल अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गयी और इसके बाद उनकी पार्थिव देह उनके घरों के लिये रवाना की गयी। मुठभेड में लश्कर के टॉप कमांडर सहित 2 आतंकवादी भी ढेर हो गये। इनमें से 1 जनवरी 2023 में डांगरी टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड था।
आतंकियों से मुठभेड़ में ये 5 जवान शहीद
कैप्टन एम वी प्रांजल, (63 राष्ट्रीय राइफल्स), कर्नाटक के मेंगलुरु के निवासी।
कैप्टन शुभम गुप्ता (9 पैरा) उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी।
हवलदार अब्दुल माजिद, जम्मू-कश्मीर के पुंछ के निवासी।
लांस नायक संजय बिष्ट, उत्तराखंड के नैनीताल के निवासी।
पैराट्रूपर सचिन लौर, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी।
पाकिस्तान के रिटायर्ड सैनिक बन रहे आतंकी
इधर, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के रिटायर्ड सैनिक आतंकवादी गुटों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ आतंकवादी पाकिस्तानी सेना की स्पेशल फोर्सेस में रह चुके थे।
उपेन्द्र बोले- पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में विदेशी आतंकवादियों को भेज रहा है, क्योंकि यहां कोई लोकल भर्ती नहीं है। हम विदेशी आतंकवादियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। डांगरी हमले का मास्टरमाइंड था कारी मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी का नाम कारी है। डिफेंस PRO के मुताबिक, कारी पाकिस्तानी नागरिक था। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर ट्रेंड किया गया था। दूसरे आतंकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कारी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में एक्टिव था। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है।कारी को जम्मू में आतंकवाद को दोबारा फैलाने के लिए भेजा गया था। वह IED स्पेशलिस्ट था और गुफाओं में छिपकर काम करने वाला ट्रेंड स्नाइपर भी रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *