नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो मजदूरों की मौत, सर्च अभियान तेज

दंतेवाडा. बीते कुछ दिनों से नक्सलियों की एक्टिविटी बढ गई है। दंतेवाडा के बाद अब नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल शख्स को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। एएसपी हेमसागर सिदार ने इस हमले की पुष्टि की है।
नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट
नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के आमदई माइंस में शुक्रवार सुबह पुलिस को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर माइंस में काम करने गए थे। इस दौरान ब्लास्ट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए छोटे डोंगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि माइंस में काम करने गए मजदूर नक्सलियों की आईईडी की चपेट में आ गए। फिलहाल आसपास सर्चिंग तेज कर दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *