MP के 12 कलेक्टर और एसपी की आयोग से शिकायत
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद सरकार किसी भी पार्टी की बने, 8 कलेक्टर और चार एसपी के खिलाफ एक्शन हो सकता है। इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। कांग्रेस ने तो ऐसे अफसरों की लिस्ट भी बना ली है। मध्य प्रदेश के 12 कलेक्टर एसपी पर गंभीर चुनावी आरोप लगे है। कुछ अधिकारियों पर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए है तो कुछ अधिकारियों पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए है। इस लिस्ट में तीन अधिकारी ऐसे है जिन पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने आरोप लगाए है। कुछ आप ऐसे है जो यदि प्रमाणित हो गए तो संबंधित अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा हेतु अपनी योग्यता खो सकते है।
इन आईपीएस अफसरों की शिकायत
निवाडी पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल- भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि जायसवाल ने केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आचार संहिता के उल्लंघन को नजर अंदाज किया। वहीं मुरैना एसपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने का आरोप है। दतिया एसपी प्रदीप शर्मा पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में काम करने का आरोप है। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप है।
