GWALIOR में 61 कैमरों की नजर में जनमत,स्ट्रांग रूम के बाहर दिन रात पहरा दे रहे कांग्रेसी

ग्वालियर. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद ग्वालियर की 6 विधानसभा के 90 प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। यह ईवीएम ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई है। यह ईवीएम 16 दिन एक सैकडा जवानों की कडी सुरक्षा में रहेगी। स्ट्रांग रूम के बाहर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली लेकर में बीएसएफ, दूसरी लेयर में एसएएफ और आखिर में स्थानीय जिला पुलिस का बल तैनात किया गया है। इसके लिए करीब एक सैकडा जवान, तीन टीआई और एक सीएसपी विशेष तौर पर हर समय स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात रहते है। स्ट्रांग रूम के अंदर की निगरानी 57 सीसीटीवी कैमरे कर रहे है वहीं स्ट्रांग रूम पीछे चार सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए है। कुल मिलाकर 61 सीसीटीवी कैमरे स्ट्रांग रूम की निगरानी में लगे है।

स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *