41 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 12 मीटर की खुदाई बाकी

उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 13 दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद जारी है। ताजा खबर यह है मजदूरों को निकालने के लिए अब तक 44.8 मीटर की खुदाई की जा चुकी है। महज 12 मीटर की खुदाई बाकी है। तकनीकी कारणों से बीच-बीच में काम रोकना पडा है। ऑगर मशीन में खराबी भी बाधा बनी है। पूरी उम्मीद है कि सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को दोपहर तक सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
सुरंग के बाहर तैनात हैं एंबुलेंस
अच्छी बात यह है कि सभी मजदूर सुरक्षित है और उन्हें लगातार पीने का पानी, खाना और दवाएं मुहैया करवाई जा रही है। सुरंग के बाहर एंबुलेंस मौजूद है। मजदूरों को बाहर निकालने के तत्काल बाद उनका उपचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *