ग्वालियर में सुबह छाया कोहरा, भोपाल में धुंध
भोपाल. उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ गया है। वर्तमान में हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में मामूली उतार-चढाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वातावरण में नमी रहने के कारण बुधवार सुबह ग्वालियर में द्रश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। इस वजह से वहां कोहरे का असर रहा। राजधानी भोपाल में धुंध रहने के कारण द्रश्यता प्रभावित रही।
कल से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 12.41 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। ग्वालियर सहित 15 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। उधर गुरूवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। उसके असर से 25 से 26 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छा सकते है साथ ही भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में वर्षा होने की भी संभावना है।
