थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम मशीनें, फिर भी पार्टियां रखेगी पैनी नजर

ग्वालियर. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद ग्वालियर की छह विधानसभा के 90 प्रत्याशियों का फैसला EVM में कैद हो गया है। यह EVM ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। अब 16 दिन एक सैकड़ा जवानों की कड़ी सुरक्षा में जनता का यह अभीमत रहेगा। स्ट्रांग रूम के बाहर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शुक्रवार 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में शातिपूर्वक तरी के से रिकॉर्ड मतदान हुआ। प्रदेश की करीब 230 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा जिसका इंतजार एमपी की जनता बडी बेसब्री से कर रही है। बता दें कि एमपी में रिकॉर्ड 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। बता दें कि इस एमपी में रिकॉर्ड मतदान हुआ और लोकतंत्र के पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। कई मतदाताओं की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

ईवीएम की बढाई गई सुरक्षा
वोटिंग होने के बाद ईवीएम मशीनों को सुरक्षित तरीके से जमा कराने का काम भी देर रात तक चलता रहा। वोटिंग के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीन स्ट्रॉग रूम में सुरक्षित पहुंचाई गई। बता दें कि तीन लेयर की सुरक्षा में ईवीएम मशीनों को रखा गया है। सेंट्रल फोर्स, सीआरपीएफ, सीएपीएफ और स्थानीय प्रशासन के जिम्मे ईवीएम की सुरक्षा है। वहीं सीसीटीवी कैमरों की निगाहें भी ईवीएम की सुरक्षा पर है।
स्ट्रांग रूम की वेबकास्टिंग
वोटिंग के बाद अब स्ट्रांग रूम को लेकर न सिर्फ प्रशासन बल्कि राजनीतिक पार्टियां भी चिंतित है। ये ही वजह है कि पॉलिटिकल पार्टियां भी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देगी। स्ट्रांग रूम की वेबकास्टिंग सभी जिलों में की जाएगी। वहीं निर्वाचन कार्य में जुडे अधिकारी और कर्मचारी स्ट्रांग के रूम के केम्पस में जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *