शातिर बदमाश राशिद कालिया को एसटीएफ ने मार गिराया, बीएसपी नेता पिंटू सेंगर की हत्या में था वांछित

झांसी. शातिर बदमाश झांसी के मऊरानीपुर में कानपुर में बीएसपी नेता और हिस्ट्रीशीटर पिन्टू सेंगर हत्याकांड में वांछित राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ वीरू को एसटीएफ ने मऊरानीपुर के नजदीक झांसी में मुठभेड़ में मारा गिरया है।

कनपुर पुलिस ने उस पर सवा लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। आपको बता दें कि पिन्टू सेंटर की 20 जून 2020 को चकेरी थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

सेंगर की हत्या के बाद STF के टारगेट पर आया राशिद
20 जून, 2020 में कानपुर के चकेरी इलाके में बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर की गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पल्सर और बाइकों पर सवार होकर चार शूटर आए थे। तफ्तीश में खुलासा हुआ कि पल्सर अहसान कुरैशी चला रहा था, जबकि पीछे राशिद कालिया बैठा था, जबकि दूसरी बाइक फैसल कुरैशी चला रहा था और सलमान बेग पीछे बैठा था।कार से उतरते ही पिंटू सेंगर पर चारों बदमाशों ने ऑटोमेटिक हथियारों से एक साथ फायरिंग कर दी। पुलिस को घटनास्थल से 11 कारतूस के 11 खोखे बरामद मिले थे। पुलिस ने सेंगर हत्याकांड में पप्पू स्मार्ट, महफूज अख्तर, साऊद अख्तर समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, मगर राशिद कालिया फरार चल रहा था।

सुपारी लेकर हत्याएं करता था राशिद
कालिया सुपारी लेकर हत्या करने के लिए कुख्यात था। 10 जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कालिया इतना शातिर था कि बताया जाता है कि उसकी एक भी फोटो पुलिस के पास नहीं थी। न ही वह मोबाइल का इस्तेमाल करता था।इसलिए, कालिया की गिरफ्तारी का जिम्मा STF को दिया गया था। STF लगातार कालिया को ट्रैक कर रही थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था। कालिया पर झांसी, कानपुर नगर में लूट, हत्या जैसे संगीन अपराधों के 13 केस दर्ज हैं। कानपुर पुलिस ने कालिया पर 1 लाख जबकि झांसी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
