हमास के गाजा कमांड के खात्मे के बाद अब क्या करेगा इजरायल, इन दो कदमों का लगा रहे अनुमान एक्सपर्ट

तेल अवीव. उत्तरी गाजा में इजरायली सेना ने अपना अभियान करीब-करीब समाप्त कर लिया है। अब इजरायली सरकार और आईडीएफ के अधिकारियों के बीच इस बात पर विचार विमर्श हो रहा है। क्या सेना को पहले से ही दक्षिणी गाजा पर आक्रमण शुरू कर देना चाहिये या बंधकों पर अंतरिम समझौते की प्रतीसक्षा करनी चाहिये। द यरूशलम पोस्ट ने इस बारे में जानकारी दी है।

यरूशलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में ऐसे बहुत से संकेतों का हवाला दिया है जिसमें पता चला है कि इजरायल बंधकों को छुड़ाने के लिये हमास से बातचीत कर रहा है और उनकी वापिसी के लिये किसी अंतरिम समझौते पर पहुंच सकता है। हालांकि इस बात की संभावना भी है कि हमास ने सभी बंधकों की रिहाई के बदले इजरायल के सामने अपने कुछ लोगों को रिहा करने की मांग रखी है।

हमास से बंधकों की रिहाई पर समझौता
चाहे इजरायल किसी समझौते पर सहमत हो या नहीं। उसके ऐसी किसी डील के नजदीक होने की संभावना भी वर्तमान में दक्षिणी गाजा में सेना के अभियान को धीमा कर सकती है। आईडीएफ ने उत्तरी गाजा के अधिकतर हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और ऐसे समय में हमास के साथ इजरायल का किसी भी प्रकार का समझौता दक्षिण गाजा में उसके अभियान पर विराम लगा सकता है।
