मुरैना में मतदान के बीच गोलियां चलीं, पथराव, मंत्री के दबाव में पुलिस-प्रशासन
मुरैना. मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर मतदान के बीच हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। मुरैना जिले की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी में गोलियां चल गईं। पथराव भी हुआ। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। तीन से चार अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। दिमनी से केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से रवींद्र तोमर उनके मुकाबले में हैं।

