जम्मू कश्मीर के कुलगाम में लश्कर के 5 आतंकी मारे गए

जम्मू कश्मीर. कुलगाम में सुरक्षाबलों के एनकाउंटश्र में शुक्रवार को 5 आतंकी मारे गए। पांचों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुडे द रेजिसटेंस फोर्स के बताए जा रहे है। 16 नवंबर की शाम कुलगाम के सामनू इलाके सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ। ऑपरेशन में सेना की 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस शामिल थी। एनकाउंटर करीब 19 घंटे तक चला।
कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार एनकाउंटर गुरूवार शाम 4.30 बजे से शुरू हुआ था। देर रात अंधेरे की वजह से इसे रोक दिया गया लेकिन सुबह होते ही एक बार फिर फायरिंग शुरू हो गई। आज सुबह एनकाउंटर में 5 आतंकी मारे गए। पांचों आतंकी जिस घर में छिपे हुए थे क्रॉस फायरिंग के दौरान उसमें आग लग गई। आतंकियों की बॉडी ड्रोन कैमरा के जरिए देखी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *