दिमनी के मिरघान गांव में फायरिंग एक युवक घायल

मुरैना. मध्यप्रदेश में चुनावी मतदान जारी है। ऐसे में मुरैना की दिमनी विधानसभा में गोलीबारी और पथराव की खबर सामने आई है। यहां के मतदान केन्द्र 147 और 148 पर 2 गुटों के बीच हिंसा की खबर है। घटना मिरघान गांव की हे। इसमें 2 पक्षों के बीच झड़प हुई है। इसमें एक घायल युवक को मुरैना के सिविल लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सीट एमपी की हॉट सीट मानी जाती है। यहां से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में है।

MP  में चुनावी वोटिंग जारी है. ऐसे में में प्रदेश की हॉट सीट दिमनी विधानसभा के एक गांव में गोलीबारी और पथराव की खबर सामने आई है।  यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर BJP  के टिकट पर चुनावी मैदान में है।  इधर, भिंड में भी बीजेपी उम्मीदवार पर हमले की खबर सामने आई है।

एक युवक घायल
दिमनी के अंतर्गत मिरघान चौकी के 147 -48 संवेदनशील मतदान केन्द्र है। जहां से बलवाईयों को पुलिस ने खदेड़ दिया गया है। घायल युवको को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।
विजय भदोरिया, डीएसपी, दिमनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *