कुलगाम में 5 आतंकी मार गिराये

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में सेना का आतंक पर ताबड़तोड़ प्रहार जारी है। अब कुलगाम में सेना ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर और ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सेना को यह कामयाबी मिली है। कुलगाम के पॉमबे में 3 आतंकी और गोपालपुरा में 2 आतंकी मारे गये हैं।
5 आतंकी मारे गये
ऐसा बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक गुप्त जानकारी के आधार पर आपने ऑपरेशन को अंजाम दिया था और फिर कुलगाम के पॉमबे इलाके में 3 आतंकियों का सफाया कर दिया है। सेना ने चारों ओर से इलाके को घेर लिया था और उन्हें भागने का एक भी मौका नहीं दिया। सुरक्षाबलों ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में आवाजाही पर भी रोक लगा दी है और ट्रैफिक को बिलकुल सीमित कर दिया गया और इसके अलावा कुलगाम के ही गोपालपुरा इलाके में भी आतंकियों संग मुठभेड जारी हैं। वहां भी 2 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। ऐसे में सेना एक साथ 2 जगहों पर एनकाउंटर को अंजाम दे रही है। मारे गये आतंकियों के नाम टॉप कमाण्डर अफाक सिकंदर, शकीद, हैदर और इब्राहिम शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *