खाई में गिरी जीप, 7 लोगों की मौत कई घायल
उत्तराखंड. नैनीताल जिले में एक पिकअप जीप के सडक से फिसलकर खाई में गिर गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप
एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हादसा आज सुबह नैनीताल जिले के छैराखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर उस समय हुआ जब पिकअप जीप नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। एसएसपी ने कहा कि जीप के चालक ने चीराखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन 500 मीटर गहर खाई में गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो कई लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए आगे भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाहर निकाले गए शवों में तीन महिलाएं, 1 बच्चा और 3 पुरूष शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सड़क खराब है जिस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
