सुबह 7 बजे से सभी MP की 230 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा

भोपाल. मध्य प्रदेश में 21 वीं सदी के पांचवें और 16वीं विधानसभा के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसमें 5,60,58,521 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। इसके लिए सुबह सात बजे से सभी 230 विधानसभा सीट के लिए 64,523 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें 47,760 ग्रामीण और 16,763 शहरी क्षेत्रों में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस को तैनात किया गया है। 35 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *