भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। वहीं साउथ अफ्रीका एक बार फिर बडे टूर्नामेंट चोकर्स टीम साबित हुई। यह पांचवां मौका है जब अफ्रीकी टीम वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारी।
साउथ अफ्रीका ने गुरूवार को हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम 49.4 ओवर में 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 101 रन बनाए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ओपनर ट्रेविस हेड ने 48 बॉल पर 62 रन की आक्रामक पारी खेली। बीच में स्टीव स्मिथ ने 30 और जोश इंग्लिस ने 28 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *