अल शिफा अस्पताल की एमआरई में हमास का ऑपरेशन कमांड सेंटर और मिले हथियार, आईडीएफ ने दिखाए सबूत
गाजा. इजरायल की सेना बुधवार को गाजा के सबसे बड़े अल-शिफा हॉस्पिटल में दाखिल हुई। इस बीच इजरायली सेना को अस्पताल में छापा मारी के बीच हमास द्वारा उपयोग किये हथियार और अन्य सैन्य उपकरण मिले। इससे पहले इजरायली सेना की अस्पताल के बाहर हमास के लड़कों के साथ मुठभेड भी हुई। इस बीच 5 हमास लड़ाके मारे गये।
इजरायली सेना के एक अधिकारी ने बताया है कि उन्हें हमास द्वारा अस्पताल को सैन्य सुविधा के रूप में उपयोग करने के ठोस सबूत मिले है। इजरायली सेना ने कई दिनों से शिफा अस्पताल को चारों ओर से घेर रखा है। इजरायली सेना लगातार दावा कर रही है कि अल शिफा अस्पताल के नीचे हमास का एक प्रमुख ऑपरेशन कमाण्ड सेंटर है और हमास कके लड़ाके मरीजों, कर्मचारियों और नागरिकों का उपयोग अपनी ढाल बनाने के लिये करते हैं। अमेरिका ने भी मंगलवार को पुष्टि की कि हमास और इस्लामिक जिहाद शिफा और अन्य गाजा अस्पतालों और उनके नीचे सुरंगों का उपयोग छिपने और अपने सैन्य अभियानों को चलाने और बंधकों को रखने के लिये करते हैं।
